Saturday, October 17, 2020

छत्तीसगढ़ से मिथलेश साहू "कविराज" की रचना- किसके हैं?

रचनाकार का नाम- मिथलेश साहू  "कविराज"
राज्य:- छत्तीसगढ़
कविता का शीर्षक:- "किसके हैं?"
विधा:- मुक्तक

मेरे मन की पुष्पों पे सींचित,
नीर प्रेम के किसके है?

मेरे कोमल से हृदय पे चले,
तीर प्रेम के किसके है?

किसने है मन की वीणा पे
छेड़े है राग मल्हार के,

धीमे धीमे से हृदय पे चढ़े,
खीर प्रेम के किसके है?

हलचल ये किसकी आहट से,
धड़कन में मेरी मची हुई,

नयनों को किसके आने की,
तड़पन सी मन में लगी हुई,

कोरे से मन मे है छलके,
ये रंग प्रेम के किसके है?

दिखती छुपती शरमाई सी,
ये ढंग प्रेम के किसके है?

"कविराज"


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...