रचनाकार - सत्यधर बान्धे "ईमान"
जिला - बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
शीर्षक - इश्क का काम तो बस रुलाना रहा
विधा - ग़ज़ल
बहर :- 212 212 212 212
हर वफा तो यहाँ बस फसाना रहा
दिल किसी का किसी को दुखाना रहा
बात बनती नहीं रो लिए उम्र भर
इश्क़ का काम तो बस रुलाना रहा
दे दिए जान भी इश्क़ में हम जिसे
काम उनका हमें बस सताना रहा
काटके नस लहू मैं मुहब्बत लिखा
पर उसे हर लिखे को मिटाना रहा
कोई सीखे वफा आज "ईमान" से
प्यार में दिल जिसे बस जलाना रहा
सत्यधर बान्धे "ईमान"
बेमेतरा छत्तीसगढ़
Saturday, October 17, 2020
बेमेतरा से सत्यधर बान्धे "ईमान" की रचना- इश्क का काम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत
कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528 दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो काति...
No comments:
Post a Comment