Saturday, October 10, 2020

डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर" की रचना- संस्कार

रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना,बलौदाबाजार(छ.ग.)
शीर्षक - संस्कार
विधा - दोहा
~~~~~~~~~~~~~~~~
         संस्कार पर दोहे
       ★★★★★★★
       
ज्ञानी करता ज्ञान से,जग में करम महान।
मत भूलना संस्कार को,ज्ञानी का अवदान।।

सरल सहज व्यवहार है,जीवन का आधार।
श्रेष्ठ वही मानव यहाँ,जिसमें शुभ संस्कार।।

प्रीत रीत की बात हो , सुरभित हो संसार।
संभव यह तब ही सखा,जब धारो संस्कार।। 

शांत सरोवर में सदा , खिलते सुख के फूल।
क्रोध जलन से कब बना,जीवन यह अनुकूल।।

मानवता के भाव का,समझ गया जो मर्म।
उनके पावन कर्म  से , रहता  दूर  अधर्म।।

★★★★★★★★★★★★★★★★
रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...