रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा-मुक्तक
विषय-जीवन का महत्व(परिसंख्या अलंकार)
जीवन एक खुशनुमा संगीत सा
पल-पल परिवर्तित रूप सा
जीवन प्रभु का दिया उपहार है
हमको मिला अनमोल वरदान है
जो गुजरे अपनो के संग जीवन
बहुमूल्य उसका हर एक पल है
जो औरों को समर्पित हो जीवन
वह मानवता पर उपकार है
मिलता सबको ही समान जीवन
कोई काट देता तो कोई जी लेता
अपने लिए ही जो जीता जीवन
पशु-प्रवृत्ति से वो भर जाता
जीवन तो उसी का जीवन है
जो दूसरों के लिए जीता और
मर कर भी अमर हो जाता
सदा गुंजित उसका नाम है रहता
हालातों से घबरा छोटी-छोटी बात पर
आज का युवा मौत को गले लगाता
जीवन का महत्व ना समझ कर
वह सदा पश्चाताप ही करता।
*******
No comments:
Post a Comment