Thursday, October 1, 2020

मीरा आर्ची चौहान की रचना- शांति और अहिंसा

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक- शांति और अहिंसा के दूत
विधा-कविता (मुक्त छंद)
अलंकार-कारण माला अलंकार

सत्य अहिंसा और शांति का,
संदेश लेकर आए ।
विश्व शांति के दूत बनकर,
भारत भू पर आये ।

चरखा ,लाठी,चश्मा जिनके
अद्भुत अस्त्र बने।
मानवता के पुजारी बनकर,
विश्व पटल पर छाये।

साकार हो गया सपना उनका,
स्वच्छ भारत के पूत,
जन-जन के नायक थे गांधी,
सत्य अहिंसा के दूत ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  ही थे,
सत्य अहिंसा के पुजारी,
नमन करती सारी दुनिया आज,
नतमस्तक  हो बलिहारी।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...