Tuesday, October 20, 2020

प. बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- माँ शेरावाली

रचनाकार-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
शीर्षक-" माँ शेरा वाली "
विधा-तुकांत कविता

जय माँ शेरावाली
सबका भला करने वाली
जय माँ जोतावाली
सबका दुःख हरने वाली
जय माँ मेहरावाली
सबका भाग्य बनाने वाली
जय माँ दुर्गा काली
सबकी झोली भरने वाली
जय माँ खप्पर वाली
सबका कष्ट मिटाने वाली
जय माँ चामुंडा वाली
सबको अभय देने वाली
जय माँ खड्ग वाली
सबको खुशी देने वाली
माँ विघ्नविनाशिनी 
सबका विघ्न हरने वाली
माँ विपद तारिणी
सबका विपद हरने वाली
माँ ब्रह्मचारिणी
सबको सद्बुद्धि देने वाली
माँ शैलपुत्री
सबको पुत्र देने वाली
माँ कल्याणी
सबका कल्याण करने वाली


दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...