Tuesday, October 6, 2020

मोनालिसा बेहरा की रचना- मोह

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा-मुक्तक
विषय-मोह (तदगुण अलंकार)
शीर्षक-मोह से बंधा

माया-मोह पे टिका ये संसार
जैसे यही हो जीवन का आधार
मोह वश करता मनुष्य हर
कर्म,काज और व्यापार

जीवन के अंतिम पड़ाव तक
मोह का साथ ना छूटता
मानव मन में कुत्सित वासनाएं,
दुर्भावनाएं मोह ही है भरता

होता जब मोह अपनों से
सत्कर्म मानव से है करवाता
पर होता जब मोह पैसों से
दुष्कर्मों से घिर जाता

मोह को जो त्याग दे
संत, ज्ञानी वो कहलाता
इस बंधन में जो बंध जाये
पशु प्रवृत्ति से वो भर जाता।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...