Tuesday, October 6, 2020

लीलाधर कुम्हार की रचना- मोह

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार 
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग.)
विषय -  मोह
विधा - छंद मुक्त के कविता
अलंकार - तद्गुण अलंकार
शीर्षक - मोह की महिमा
*************************
       //  मोह की महिमा  //

मोह का बंधन विनाशक ,
उल्टा भ्रामक ज्ञान ।
सारी अविद्या का यह मूल ,
करते बहुत नुकसान ।।

स्वार्थ - अपेक्षाओं से भरा ,
मोह मन का विकार है ।
त्याग - प्रेम से कोसों दूर ,
 रूप - रंग इसके हजार हैं ।।

मोह प्रेम का रूप बनाकर ,
लोगों से करते व्यवहार ।
नकली प्रेम का असली प्रेम ,
ठग लेते पूरा संसार ।।

त्याग समर्पण औरों का हित ,
व्यापक होते प्रेम ।
सृष्टि के कण - कण में समाहित ,
शुद्ध प्रेम का नेम ।।

किन्तु मोह है गंदा कुआँ ,
सड़ा हुआ दूषित पानी ।
सुख - सुविधा और शरीर तक ,
सीमित मोह - कहानी ।।

पुत्र - मोह धृतराष्ट्र का ,
महाभारत युद्ध कराये ।
भाई - भाई का प्रेम अवध में ,
त्याग धर्म सिखलाये ।।

बच्चों के प्रति ज्यादा मोह ,
पंगु उसे बनाता है ।
आगे चलकर जीवन उसका ,
अविकसित रह जाता है ।।

मोह नाली का कीचड़ है ,
दुर्गन्ध युक्त दलदल ।
हाथी जैसा प्राणी भी ,
होते निकलने में विफल ।।

मोह - नशा मादक है भारी ,
सबको करे बेहोश ।
आधि - व्याधि दुःख - चिंतायें ,
पलते इसकी कोख ।।

मोह की महिमा अपरम्पार ,
सब कोई चक्कर खाये ।
ज्ञान - प्रेम से प्रभु को भजते ,
केवल वही  बच पाये ।।

        ---#---#---#---

तद्गुण अलंकार का प्रयोग -
1. मोह प्रेम का रूप बनाकर...
2. किन्तु मोह है गंदा कुआँ...
3. मोह नाली का कीचड़ है...
4. मोह नशा मादक है भारी ...
*************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...