Friday, October 16, 2020

मीरा आर्ची चौहान की रचना- माँ

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-माँ
विधा-मुक्त छंद

माँ कहीं भी रहे,
हमेशा होती है
आसपास ।
भले स्मृतियों
में ही सहीं।

जब हम थक
गये होते हैं,
परेशानियों का
तपिश मन को
झकझोर
रहा होता है।

माँ बहती है
शीतल नदी
की तरह,
उफान को
कसे हुए
मुट्ठियों में।

वह हमें कभी
सूखने
नहीं देती,
पेड़ों की तरह
सींचती है,
अपने ममता की
शीतल बयार से ।

माँ अँधेरे में
टिमटिमाती है,
विचलित नही
होती आँधी या
तूफान से ।

माँ की प्रार्थना में
ईश्वर का आशीष
झरता है,
वह दर्द को
निथारती है,
और छुपा
लेती है
पलकों में ।

माँ जैसी तो
केवल  माँ
होती है,
निच्छल,
निर्मल
ममता की
मूरत।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
____________________


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...