Wednesday, October 7, 2020

मीरा आर्ची चौहान की रचना- जीवन

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-जीवन का महत्व
विधा-कविता मुक्त छंद
अलंकार-परिसंख्या अलंकार

जीवन का हर पल कीमती,
हर मोड़ है  बहुत अनमोल|
बचपन से मृत्यु तक की यात्रा,
देती है हौसला चुनौतियों को,
स्वीकार कर आगे बढ़ने को||

कभी सुख कभी दुख आते है
कभी हँसाते हैं कभी रुलाते हैं|
कभी फूल हैं तो कभी कांटे भी,
जीवन में हर अनुभव दे जाता,
कुछ खट्टी कुछ मीठी -सी यादें|

लहरों- सा बलखाता  ये जीवन,
नादान है जो तूफान से घबराये|
सबसे बड़ा सौगात  है ये जीवन
फूल खिले चाहे अंगारे ही दहके,
क्यारी-क्यारी  को तुम महका दो||


मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
-----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...