जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - परिवर्तन
विधा - मुक्त
शीर्षक - परिवर्तन की बेला
*********************************
// परिवर्तन की बेला //
समय ने ली अंगड़ाई यारों ,
नित्य नवीन परिवेश है ।
परिवर्तन की बेला आई ,
कोरोना का संदेश है ।।
रहन - सहन जीवन और प्रकृति ,
पूरा सिस्टम संशोधित ।
कोरोना से बचने हेतु ,
अकस्मात हर व्यक्ति जागृत ।।
खान - पान व्यवहार सभी ,
लगता कुछ - कुछ विशेष है ।
परिवर्तन की बेला .....।।1।।
सारी दुनिया मान रही है ,
भारतीय संस्कृति का लोहा ।
हाथ जोड़कर कहो नमस्ते ,
अभिवादन की रीति जहाँ ।।
हाथ मिलाना गले लगाना ,
इसका सर्वत्र निषेध है ।
परिवर्तन की बेला.....।।2।।
मास्क लगाना दूरी बनाना ,
हाथों को सेनिटाइजिंग ।
कोरोना का डर ही सही ,
लोगों में रियलाइजिंग ।।
स्वच्छता का डंका बज गया ,
सावधान देश - विदेश है ।
परिवर्तन की बेला.....।।3।।
नौकरी धंधा घर - परिवार ,
मजदूरों का मान बढ़ा है ।
परिस्थितियों से लड़ने का ,
हर किसी में नशा चढ़ा है ।।
जान बची तो लाखों पाये ,
आध्यात्मिकता का संकेत है।
परिवर्तन की बेला.....।।4।।
कोरोना तो हारेगा पर ,
सिखा दिया संसार ।
कृत्रिम और विलासी जीवन ,
करो नहीं स्वीकार ।।
पर्यावरण संस्कृति से नाता ,
सुख - शांति का स्रोत है ।
परिवर्तन की बेला.....।।5।।
---#---#---#---
No comments:
Post a Comment