Monday, October 5, 2020

मीराआर्ची चौहान की रचना- हँसी

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-हँसी
विधा-कविता( मुक्त छंद)

जीवन एक सुंदर -सी बगिया
इसमें फूल भी हैं और कांटे|
हँसी  है एक रामबाण औषधि,
कुदरत ने हैं मुफ्त में ही बांटे||

जीवन में है जितनी भी खुशियाँ,
उतने ही गम उतने ही उलझन|
हँसी है एक राम बाण औषधि,
इसे ही जीवन का अंग बनालें||

फूलों से नित हँसना सीखें हम,
नन्हें बच्चों से नित मुस्कुराना|
हँसी है एक राम बाण औषधि
नित दिन हँसना और हँसाना||

न पैसे से न ताकत से मिलता है,
उन्मुक्त हँसी बेमोल बिकता है|
हंँसी  है एक राम बाण औषधि
इसे जीवन में सदैव अपनाना||

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
________________________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...