Thursday, October 15, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- जलप्रपात

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - जलप्रपात एवं प्राकृतिक सौन्दर्य वर्णन
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - जलप्रपात
*************************************
            //  जलप्रपात  //

जलप्रपात की सुंदरता ,
सर्वाधिक होते आकर्षक ।
मन्त्र मुग्ध हो जाते हैं ,
सारे यात्री पर्यटक ।।

ऊर्ध्वाधर चट्टान वृहत पर ,
जल धारा की नर्तन ।
घोर निनाद दूर तक जाए ,
बिना मेघ कंपित गर्जन ।।

ऊपर से जल गिरते - गिरते ,
बूंद नहीं केवल धुँआ ।
अति मनभवान देख - देख ज्यों ,
स्वप्न लोक की सैर हुआ ।।

जल फुहार की ठंडक से ,
छू मंतर हो जाते थकान ।
दूध सफेदी सम जलधारा ,
नैनों को देते विश्राम ।।

चित्रकोट धुआंधार तीरथगढ़ ,
जोग वजराई कपिलधारा ।
रिब्बन नियाग्रा कुंचीकल ,
ऐसे कई जलप्रपात जो न्यारा ।।

जलप्रपात की प्राकृत छटा ,
आनंदानुभूति की खान है ।
धरती की शोभा - श्रृंगार यह ,
सृष्टि का वरदान है ।।

         ---#---#---#---


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...