Friday, October 23, 2020

रायबरेली से रवि तिवारी की रचना- नया सवेरा

रचनाकार:-रवि तिवारी
जिला एवं राज्य:-रायबरेली, उत्तर प्रदेश
शीर्षक:-नया सवेरा आएगा
विधा:-कविता


धैर्य नहीं खोना अपना ये वक्त बुरा कट जाएगा ।
दुख्खों की रैना छट के फिर नया सवेरा आएगा ।।
द्वार तेरे दस्तक देते रहते जो नित नए लेश ।
किंचित इनसे घबराना मत इनका दम खुद घुट जाएगा ।।
जीवन मरण भरण पोषण सब कुछ है बिधिना के हाथ ।
छोड़ विधाता पर इसको तेरा कष्ट वही हर पाएगा ।।
मर्त्य लोक का हर प्राणी नित नए लेश से जूझ रहा ।
तुझे घाव दिलाए हैं जिसने मरहम भी वही लगाएगा ।।
धैर्य नहीं खोना अपना ये बुरा वक्त कट जाएगा ।
दुख्खों की रैना छट के फिर नया सवेरा आएगा ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...