Thursday, October 29, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- परिवर्तन

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-परिवर्तन
विधा-कविता (छंद मुक्त)

परिवर्तन ऋतुओं का
प्रकृति में लाता है
  नित नई बहार,
लद जाते हैं वृक्ष 
 सुमधुर फलों से,
लताएं फूलों से,
महक उठती है 
 संपूर्ण धरती|

परिवर्तन अवस्था का
मानव में लाता है
कई परिवर्तन|
जन्म,शिशु,बालक,
किशोर,युवा,प्रौढ़,
और वृद्धावस्था से
गुजर मानव समझ
जाता है मृत्यु का
गुढ़ रहस्य|

किंतु परिवर्तन 
हृदय का,
मानव जीवन ही
बदल देता है
और वह बन
 जाता है मानव से
महामानव,
अशोक,बुद्ध और
विवेकानंद की
तरह|

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
__________________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...