Friday, October 30, 2020

उत्तर प्रदेश से राजेश तिवारी "मक्खन" की रचना- सेना

रचनाकार का नाम : राजेश तिवारी मक्खन
 झांसी उ प्र
राज्य : उत्तर प्रदेश
कविता का शीर्षक :  भारत की सेना
विधा : गीत

आये यदि चीनी सीमा पर , उन्हें सूट करना ।
सैनिक सावधान रहना ।।

वो भी सैनिक वेश में होगें, आग्नेय अस्त्र लेकर ।
मात्रभूमि के मान को रखना,   उन्हें  दण्ड  देकर।।
जीते जी जस भाजन होगें ,  मरें स्वर्ग रहना ।............१

तुम बाहु हो ब्रह्मावर्त की, आर्यावर्त की शान  ।
तेरे ही कारण बढ़ता है , हिन्दुस्तान का मान  ।।
गौरवमय निज कर्म निरत हो ,सिर ऊंचा रखना ।...........२

कभी शीत के झंझावत से , न तन तेरा कापेंगा ।
लख अदम्य साहस को तेरा , शत्रु भी कापेंगा ।।
नापेगा वह कदम पलट कर , तुम बढ़ते रहना ।................३

गर्व देश करता है तुम पर भारत माँ की धड़कन ।
तेरे विजय मार्ग पर कोई आये न कभी अड़चन ।।
वीर बधूटी तिलक व चंदन आशीष सिर धरना ।.............४

राजेश तिवारी "मक्खन"

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...