Wednesday, October 21, 2020

छत्तीसगढ़ से इन्दु साहू की रचना- नये

रचनाकार का नाम: इन्दु साहू
राज्य: छत्तीसगढ़
जिला: रायगढ़
शीर्षक: नये पत्ते
विधा: छंद मुक्त
अलंकार: अनुप्रास अलंकार

नित नवीन नुकूलित पत्त्ते, 
मनमोहक मनानंदित करते।
सुखद सुगन्धित सुकोमल, 
सदैव सुपरिलक्षित सजते।

कर्म पथ पर सदैव समर्पित, 
सुशोभित सुसज्जित वृक्षों पर।
हँसमुख हर्षित हर्षोल्लास हैं, 
वसंत ऋतु के अधरों पर।

परोपकार करना हमें बताते, 
गिर कर उगना हमें सिखाते।
प्रसन्नचित प्रफुल्लित पथ पर,
अग्रसर होकर हमें दिखाते।

मन मस्तिष्क में निज छाप छोड़, 
आ जाते लेकर नया मोड़।
निराश हताश नकारात्मक तोड़, 
आस विश्वास सकारात्मक जोड़।

नवजीवित नुकूलित नये पत्त्ते, 
मन में भर दें नवप्रीत।
सजीव सुसंस्कृत सुगंधित, 
मन को कर दें प्रसन्नचित।।

स्वरचित मौलिक रचना

-इन्दु साहू,
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...