Wednesday, September 16, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना-अमावस्या

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर ,छग
शीर्षक- *अमावस्या*
अलंकार-वाक्यार्थोपमा अलंकार

जीवन की यात्रा में कभी
आ जाये अमावस्या तो
घबराना मत  ये राहगीर|

काले बादल काली घटा ही 
घनघोर बारिश करवाते हैं
ज्यों नई आस यूं जगाते हैं|
 
अमावस्या के अंधेरे दुख में
जीना हमको सिखलाते हैं,
ज्योंअनुभव नया  दे जाते हैं|

ज्यों हिम्मत करे इंसान तो
पर्वत देते हैं रास्ते मुश्किल में
अ़धेरे में जुगनू राह दिखाते हैं|

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर ,छग
-------------------------------------
वाक्यार्थोपमा अलंकार-
1- ज्यों अनुभव नया दे जाते हैं|
2-ज्यों नई आस जगाते हैं| 
3-ज्यों हिम्मत करे इंसान तो|
---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...