Wednesday, September 16, 2020

जांजगीर-चाम्पा से गिरधारी लाल चौहान की रचना-बीत जायेगी अमावस्या

नाम----गिरधारी लाल चौहान
स्थान-----नवापाराखुर्द/सक्ती
जिला----जांजगीर -चाम्पा
राज्य---छत्तीसगढ
विधा- कविता(वाक्यार्थोपमा, अलंकार पर आधारित)
शीर्षक - बीत जायेगी अमावस्या
बीत जायेगी अमावस्या
 बीत जायेगी अमावस्या,अंधेरे का भय मत कर ।
जीवन उस जैसा न बने,इस बात से  चल  तू उबर  ।

     प्रकृति की रचना है ,उसको कौन हटायेगा ।
   लेकर आता  दीपावली, उसको कौन भुलायेगा ।
सारे जहां करती इंतजार, लेती रहती  उसका खबर ।

   क्षऐसे ही सज्जनों से, भरा हुआ है जग अपना ।
    उनके आने से जीवन ,रोशन सच होता सपना ।
      नहीं देखकर चलते वो ,कच्ची  पक्की डगर ।

   आती है अमावस्या जब, सूर्य ग्रहण होता है ।
जीवन में कभी ग्रहण न हो,दुख दुखदाई होता है ।
   रहना है तुझे चौकन्ना ,ऐसे बातों पर रख नजर ।

सागर में होती ज्वार भाटा,जलो में उथल-पुथल मचता ।
जीवन में न हो कोई उथल-पुथल, इससे सब  बिगड़ता ।
उथल-पुथल पूरे जीवन, दिखाता है अपना बहुत असर ।

  सागर की जल की हलचल से, मोती भी बाहर आते ।
   जिसको रहता उनका इंतजार,वो पाते मौज मनाते ।
ऐसे भाग्य चमकते हैं, उन्हें चमकाता है एक वही ईश्वर ।

   ये अमावस्या की देन है ,किसी को धनवान बना जाता ।
अमावस्या की तरह कुछ ,उपाय करो निर्धनता मिट जाता ।
अपनी अपनी सफलता के लिए, नहीं बाकी रखना कसर ।

अमावस्या की अंधेरी रात में, जुगनू खूब चमकते हैं ।
ऐसे ही तन मन चमकदार बनाओ,सबको अच्छे लगते हैं ।
अंधेरे के बाद ही आता, जीवन में उजाले का अवसर ।

अमावस्या खुद काली होकर,जग के लिए उजली लाती है ।
दुखी होकर सुखी सबको ,देखने का  यह पाठ पढ़ाती है ।
सुख दुख का पहिया हरदम ,होता रहता नीचे और ऊपर ।

   जिनके पास होता गुण,सारे जग में बांटते फिरते हैं ।
रोज नहीं ये मिलते  असाधारण, अमावस्या को मिलते है ।
  जग में जिससे जो मिल जाए ,रहो लेने को सदा तत्पर ।

गिरधारी लाल चौहान

व्याख्या-कवि के द्वारा अमावस्या के आने पर उससे कुछ सीखने बिताने एवं वैसे ही कार्य करने का वर्णन किया गया है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...