पता--------- कसडोल , छत्तीसगढ़
विषय ----- रोजगार
शीर्षक--- कोरोना तूने बेरोजगार कर दिया .....
________________________________________
साल 2020 ने क्या , यार कर दिया !
अच्छे - भले आदमी को बीमार कर दिया !
मशगूल थे सब अपने - अपने कामों में ,
कोरोना तूने बेरोजगार कर दिया !
गली - नुक्कड़ में लगने वाले ठेले !
जहां मिलते थे समोसा , संतरे - केले !
बेबस हैं इनके मालिक अब तो ,
लाचार बैठे हैं बेचारे अकेले !
सबके पेट पर प्रहार कर दिया !
कोरोना तूने बेरोजगार कर दिया !
खेतों - सड़कों पर काम में चूर !
पसीना बहाते , कहां गए वो मजदूर !
फैक्ट्री - कारखाने भी ठप्प पड़ गए,
काम के लाले , बैठे सब मजबूर !
तालाबंदी ने सोम-मंगल को इतवार कर दिया !
कोरोना तूने बेरोजगार कर दिया !
ट्रेन से कटकर दे दी, किसी ने जान !
ये कैसा दिन दिखाया भगवान !
लपेटे गये कोई पालिथीन में ,
किसी को नसीब , न हुआ श्मशान !
सारे जग में , नरसंहार कर दिया !
कोरोना तूने बेरोजगार कर दिया !
No comments:
Post a Comment