जिला- बेमेतरा छत्तीसगढ़
विधा- लघु कथा सृजन
विषय- अद्वितीय सच
शीर्षक- जन्म एवं मृत्यु
जन्म एवम् मृत्यु मानव जीवन में अद्वितीय सत्य है, जो जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। पर वह इस तरह जाएगा किसी ने सोचा ना था।
18/09/20 का वह दिन हम सभी परिवार वालों के सामने यही अद्वितीय सच सामने आया। मेरा 28साल का हष्ट पुष्ट जवान भाई को हम खो चुके थे, पर स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। चूंकि सरकारी रिकार्ड में उसकी मृत्यु कोरोना से हुई थी, इसलिए परिवार वालों को ना उसका ठीक प्रकार से अंतिम दर्शन हुआ और ना ही सही प्रकार से अंतिम संस्कार। आज इस छोटी सी उम्र (22) में बहन को सफेद साड़ी से लिपटी देखना अद्वितीय सच था या मेरा दुर्भाग्य। आज एक रंगीन सपने संजोने वाला, रंगीन दुनिया में जीने वाला इंसान चुपचाप गहरी नींद में सो गया और अपनी पत्नी को सादगी की सौगात देकर चला गया ...........
सूर्य प्रकाश पाटिल
Ham aapke dukh me sahbhagi hai
ReplyDelete