ग्राम- बुलाँकी
जिला - रायगढ़ छत्तीसगढ़
विधा - कविता
विषय - भावी सुबह
दिनांक 25/09/ 2020
*************************
*भावी सुबह*
आगत दिवस सुनहरा पल,
होगा संस्कारिक समझ का पल।
अमन-चैन सुख शांति की ओर,
खुशहाल होगा चहुंँ ओर।
भावी सुबह विकास की ओर......
अमानवीयता से मानवीयता की ओर,
असत्य से सत्य की ओर।
समस्या से समाधान की ओर,
अव्यवस्था से व्यवस्था की ओर।
भावी सुबह विकास की ओर......
अपना पराया त्याग की ओर,
प्रिय,हित ,लाभ त्याग की ओर।
प्रेम,श्रद्धा ,कृतज्ञता की ओर,
न्याय,धर्म,सत्य की ओर।
भावी सुबह विकास की ओर......
विश्वास ,स्नेह ,सम्मान की ओर,
ममता,वात्सल्य ,प्रेम की ओर।
धीरता,वीरता ,उदारता की ओर,
अजागृत से जागृत की ओर।
भावी सुबह विकास की ओर......
*************************
उर्मिला सिदार
रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment