Thursday, September 17, 2020

नलिनी बाजपेयी कृत आलेख- जीवन और वर्तमान

रचनाकारा -नलिनी बाजपेयी
संबलपुर, जिला -कांकेर, (छ. ग.)
      विधा-  आलेख
     विषय-जीवन और वर्तमान     चुनौतियाँ
           
                 
     *जीवन और वर्तमान चुनौतियाँ*
           जीवन परिवर्तनशील है। जीवन में तरह -तरह की चुनौतियाँ आती है ।उन चुनौतियों को अवसर में बदलना ही समय का तकाजा है । हमारा परिवार, समाज ,और देश आज की ज्वलंत समस्याओं से जैसे -कोरोना संकट,बिगड़ती अर्थव्यवस्था, पर्यावरण समस्या,युवा वर्ग की हताशा, बेरोजगारी ,आदि समस्याएं आज राष्ट्रीय नहीं बल्कि वैश्विक समस्याएं बन गई हैं। बहुत हद तक  कोरोना संकट के समय पर्यावरण में कुछ सुधार जरूर हुआ है,अन्यथा कोरोना संकट सारी समस्याओं को प्रभावित कर रही है ।इन सब समस्याओं से सब प्रभावित है, मगर मजदूर वर्ग एवं मध्यम वर्ग के ऊपर इसका जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ा है।
         सामाजिक स्थिति बड़ी तेजी से बदल रही है। हर मानव झंझावात में फंसा है। भौतिक और आर्थिक प्रगति तो निश्चित रूप से दिखाई देती है ,मगर संसार के प्रति विश्वास, सद्भाव, और जीवन के प्रति उल्लास समाप्त होते जा रहा है ।आज समाज के चारों और आपसी सौहार्द्र ,समरसता एवं सात्विकता के स्थान पर कुटिलता, दुष्टता,और स्वार्थपरता ही दिखाई देती है। बुराइयों के साम्राज्य में अच्छाई अपवाद के रूप में ही दिखाई देती है ।जीवन मूल्यों और आदर्शों के प्रति आस्था की बात कोई सोचता ही नहीं ।वैचारिक  शून्यता और दुष्प्रवृत्तियों के चक्र में फंसा मनुष्य दिशाहीन होकर भटक रहा है। मानव के ऊपर दुष्प्रभाव के कारण खोजने का यदि ईमानदारी से प्रयत्न करें ,तो सारी समस्याओं का जड़ पैसा ही नजर आता है।आज संसार अर्थ प्रधान हो गया है। इसी कारण अनीति, अनाचार भ्रष्टाचार जैसे बातें प्रत्यक्ष दिखाई पड़ती है ।नैतिक मूल्यों की कमी इन सब बातों को बढ़ावा दे रही है।
               अतः हमारी सोच को सकारात्मक बनाएं।रचनात्मक कार्य करें। हम संस्कारवान बनें। सफलता का मार्ग इन खतरों से, जुड़ने का, कष्ट सहन करने का, कठोर परिश्रम करने का, साहस हमें हर दशा में सफल बनाएगा।तब हम संसार की वर्तमान चुनौतियों का भी  सफलतापूर्वक सामना कर सकेंगे।

        नलिनी बाजपेयी
  संबलपुर, कांकेर, (छ. ग.)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...