Wednesday, September 2, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- प्राकृतिक आपदा

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
विषय-प्राकृतिक आपदा
शीर्षक-जीवन में भूकंप
अलंकार-संदेह अलंकार
विधा-कविता ( मुक्त छंद)

जीवन के केनवास पर
बहुत ही सुन्दर चित्र
बनते रहते हैं तभी
अचानक जीवन में
भूकंप आ जाता है।

शैलाब भावनाओं का
ले डूबता है मन के
 दरवाजे पर दस्तक दे
भूकंप उधेड़ देता है
भावनाओं की छतरी।

फिर तितर -बितर हो
जाते हैं जीवन की
बगिया के वो फूल
जिनके खिलने के लिए
बरसों करता है इंतजार।।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
_________________________

संदेह अलंकार-

1-जीवन में भूकंप।
2-भावनाओं की छतरी
-----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...