Tuesday, September 29, 2020

घनश्याम पटेल की रचना- जीवन

नाम-घनश्याम पटेल 
जिला - रायगढ़ 
विषय- भयग्रस्त मन 
शीर्षक- जीवन की राह में,,,,,,,
___________________________

जीवन की राह में, 
हर मानव की आस 
आंखो में तू सपना सजाकर 
दिल में लेकर बैठा क्यों है।

राह पर पग को चलने दो
दीप हमेशा तू जलने दे,
चाहे राह पर काँटे हो
खुद में  तुझको धैर्य है रखना।

जीवन की लीला है ये प्यारी
इसी  में  लगती दुनिया न्यारी,
मन इतना बेचैन तू क्यों है 
इस दुनिया में तू खोया क्यों है।

कभी ना थकना कभी ना रुकना
जीवन भर तू यूँ ही चलना,
मंजिल जरूर मिलेगी 
मन में जीत का गीत रखना

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...