Sunday, September 13, 2020

जिला-महासमुन्द,छत्तीसगढ़ से कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" जी की रचना- हिंदी की महत्ता

कवि- सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
जिला- महासमुन्द, छत्तीसगढ़
शीर्षक- हिंदी की महत्ता

देश को एकता के सूत्र में बांधे हिंदी।
भारत के भाल की सुंदर सी सजी बिंदी।
हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं।
राष्ट्र का गौरव गान है हमारी हिंदी।1।
दिलों को जोड़े ऐसी सरल भाषा है हिंदी।
हर हिंदुस्तानी की गर्व की अभिलाषा भाषा है हिंदी।
इतना होते हुए भी ये कैसी बिडम्बना मधुर।
बहुसंख्यक बोलें फिर भी संयुक्त राष्ट्रभाषा है हिंदी।2।
हिन्द का अभिमान,स्वाभिमान है हिंदी।
हिन्द का गर्व,पहचान,सम्मान है हिंदी।
हिंदी केवल भाषा ही नहीं हिन्द की।
भावों की अभिव्यक्ति का ज्ञान है हिंदी।3।
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
          9644035652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...