ग्राम- बुलाकी
जिला - रायगढ़ (छग)
विधा - आलेख
विषय- हिंदी है हम
*************************
*हिंदी है हम*
विश्व में सात महाद्वीपों में एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसी महाद्वीप के अंतर्गत आने वाला हमारा हिंदुस्तान विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां एवं जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा नंबर का विशाल देश है।भारत की इतिहास प्राचीनतम है भारत को विभिन्न नामों से जाना जाता है ।जैसे हिंदुस्तान, भारत, इंडिया। मूल में देखा जाए तो भारत का नाम हिंदुस्तान वास्तविक नाम है। हिंदुस्तान का विकास सिंधु घाटी की सभ्यता से माना जाता है। सिंधु नदी को ईरानियों ने हिंदू के नाम से व्यवहार में लाते थे ।सिंधु नदी से अपभ्रंश हिंदू का ही ईरानियों के द्वारा उत्पत्ति हुई हिंदू हुआ ,तब से लेकर आज तक हिंदू से हिंदुस्तान और हिंद महासागर का नाम पड़ा। इसी से जुड़ा हमारी प्राचीनतम भाषा श्रेष्ठ भाषा के रूप में संस्कृत भाषा ही है। लेकिन कालांतर में संस्कृत से ही निःसृत हिंदी भाषा का उद्भव हुआ। हिंदुस्तान,हिंद महासागर, हिंदी भाषा भारत देश के संदर्भ में आते हैं,जो हमारे लिए गर्व की बात है। भाषा से ही भाव झलकता है। हिंदी भाषा माधुर्य और रसभरी भाषा के साथ-साथ कोमल,सहज,सरल भाषा है। इस भाषा को अभ्यास करने में कोई जटिल समस्या नहीं आती है। कोई भी व्यक्ति इस हिंदी भाषा को सरलता से बोल ,समझ सकता है। हिंदी भाषा हमारे देश का संस्कारिक और भावमय भाषा है। जिसको बोलने और सुनने वालों मे भाव की निष्पत्ति होता है। हिंदी भाषा हमारे देश का राष्ट्रभाषा है अतः भारत के हर जनता को हिंदी भाषा का व्यवहार आना चाहिए ।हिंदी भाषा का उपयोग घर, कार्यालय,धार्मिक स्थल या अन्य स्थानों में सम्मान के साथ व्यवहृत होना चाहिए।इसकी प्रचार -प्रसार में सभी को मन लगाकर उद्देश्य की पूर्ति करना चाहिए, ताकि पूरे हिंदुस्तान हिंदीमय हो जाए। हिंदुस्तान की जनता हिंदी भाषा का सदुपयोग कर भावों और समृद्धि के साथ जी पाए।पूरे देश में 14 सितंबर हिंदी भाषा दिवस के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस उत्सव में सभी को ईमानदारी के साथ भागीदारी निर्वहन करना चाहिए। हिंदी भाषा का सम्मान एवं व्यवहार करते हुए अन्यों को भी हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हिंदी भाषा का स्वतंत्र विकास हो सके। हिंदी भाषा हमारे देश की आन मान,शान भाषा है। इस की आन,मान,शान को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सब भारतवासियों का है।
*************************
*हिंद के हम निवासी,*
*हिंदुस्तान हमारा है।*
*हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा,*
*जन जन का प्यारा है।*
No comments:
Post a Comment