Wednesday, September 2, 2020

रायगढ़ से पुष्पा पटनायक की रचना- बाढ़

रचयिता- पुष्पा पटनायक 
स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़ 
विधा- कविता (संदेह अलंकार का प्रयोग) 
शीर्षक -"प्राकृतिक आपदा -:"बाढ़"
***********************
चहुँ  ओर  दिखा  जलाशय 
धरातल लगे या जलथल है

नौका बनकर उफलने लगा
मच्छ  या  फिर कोई तन है

मेरे नयन होने लगे निःशक्त
या  मौसमी  धुंध का फेर है

फिर  भी  बादल  बरस रहे 
कौन जाने ये कैसा कहर है

देखा बहुत है बाढ़ का मंज़र 
प्रलय या फिर कुछ और  है

कब थमेगा  यह  जलजला 
पुष्पा के दोनों नयन नम हैं।
-----------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...