Tuesday, September 15, 2020

मोनालिसा बेहरा की रचना- मशीनीकरण

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा-छंद मुक्त काव्य ( वाक्यार्थोपमा अलंकार) 
विषय-बुनकर की व्यथा
शीर्षक-मशीनीकरण

औद्योगिकरण और मशीनीकरण
के युग मे जाने कितने बर्बाद हुए
जैसे  हाथ कट गए,चूल्हे रुठ गए
स्वरोजगार के साधन सारे बंद हुए

फ़ैशन परस्ती के पीछे ही आज
ज्यों सारी दुनिया बावली हो रही
सूती छोड़ मलमल को अपना रही
रेडीमेड कपड़े ही सबको भा रही

हथकरघों,बुनकरों की व्यथा,दुर्दशा
कोई ना समझे उनकी अनकही कथा
मशीनीकरण में ज्यों मनुष्य का हृदय
का भी मशीनीकरण हो मानवता मिट गया

बुनकरों के वस्त्र ने ही प्राणिजगत में
मनुष्य की लाज बचा उसे भिन्न बनाया
कल तक जो स्वेद बहा गर्वित था निज कर्म पे
आज हालात पे अपने ज्यों आँसू बहाने को मजबूर है।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...