Tuesday, September 8, 2020

लीलाधर कुम्हार की रचना- युवा

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदा बाजार ( छ. ग.)
विधा - छंद मुक्त कविता

शीर्षक -  युवा देश की

युवा देश की 'बैक बोन' है ,
हँसता  हुआ  चिराग ।
प्रगति का है खिला फूल ,
ताण्डव नृत्य की आग ।।

युवा देश की महाशक्ति है ,
सागर - सा गंभीर ।
कलम भी है तलवार भी है ,
शांति दूत रणवीर ।।

युवा देश का सूरज है ,
शीतल  चाँद - सितारे ।
त्याग और बलिदान की मूर्ति ,
जय - जय हिन्द पुकारे ।।

युवा देश की मशाल है ,
क्रांति और परिवर्तन ।
महानाश की प्रचण्ड ज्वाला ,
प्रलयकाल की गर्जन ।।

युवा देश का सुन्दर मुखड़ा ,
मधुर मस्त मुस्कान है ।
भोले - भाले और निरापद ,
करते कर्म महान हैं ।।

युवा देश की कल्पवृक्ष है ,
अमन और संग्राम ।
दीवाली की जगमग दीपक ,
आँधी और तूफान ।।

युवा देश की होली है ,
रँगा - रंग पिचकारी ।
हँसते गाते झूमनेवाले ,
चाहत की फुलवारी ।।

युवा देश की अमोलरत्न है ,
दुनिया भर की हस्ती ।
छायी है दिल में उमंग ,
मातृभूमि की भक्ति ।।

युवा देश की नब्ज है ,
बागानों की क्यारी ।
खून खौलता पानी बहता ,
दोनों  में  चिंगारी ।।

युवा देश की शान है ,
एक सबल आधार ।
नित्य नयी इतिहास बनाते ,
कठिन कर्म की धार ।।

युवा देश का कोहिनूर ,
भारत माँ का मस्तक है ।
धर्म संस्कृति मानवता का ,
सदियों से संवाहक है ।।

युवा साथियों आप सभी से ,
मेरा नम्र - निवेदन है ।
देश हित पुरुषार्थ करो ,
अभिनंदन है अभिनंदन है ।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...