रचनाकार- सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
जिला- महासमुन्द,छत्तीसगढ़
विषय- भाई बहन का प्यार
भाई बहन के प्यार को माने है संसार।
प्रेम अटूट विश्वास ही रिश्तों का आधार।
अटूट विश्वास से बंधा रिश्तों की डोरी।
कोमल रेशम के धागों का रक्षाबंधन त्यौहार।1।
भाई बहन का अटूट प्रेम रिश्तों में खुशियाँ लाता है।
बचपन की उम्मीदों से बंधा रिश्तों की महक दिखाता है।
रोली अक्षत थाली सजाकर रेशम की डोर पहनाती।
सुख दुःख में हमेशा साथ निभाने का वादा निभाता है।2।
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
9644035652
No comments:
Post a Comment