नाम -अर्चना पाठक
पता-अम्बिकापुर, सरगुजा छत्तीसगढ़
शीर्षक- श्री कृष्ण
माहिया छंद
--------------
अष्टम अवतारी हैं
श्री कृष्ण विष्णु के
लीला संसारी हैं ।
मथुरा में जन्मे हैं
नंद यशोदा के
आँगन किलकारी हैं।
नहिँ नीले काले हैं
अद्भुत तन उनका
रंग मेघ श्यामल है।
श्री कृष्ण महकते हैं
गोपिक चंदन सा
गंध रातरानी है।
श्री कृष्ण सुकोमल हैं
युद्ध करें जब तो
अति ही बलशाली हैं ।
विष बाण बहाना था
दुनिया तज करके
तब वापस जाना था।।
बहुत ही खूब
ReplyDelete