Friday, August 7, 2020

बुलंदशहर,उत्तरप्रदेश से कवयित्री प्रीति चौधरी "मनोरमा"जी की कविता- अब दर्शन दे दो श्रीराम

कवियत्री -प्रीति चौधरी "मनोरमा"
पता:-  ग्राम -लाड़पुर,तहसील - स्याना
जिला -बुलन्दशहर,उत्तरप्रदेश


शीर्षक "अब दर्शन दे दो श्री राम"

अब दर्शन दे दो श्री राम,
हम भारतीयों का तुम्हें प्रणाम,
प्रतीक्षा रत हैं अयोध्या नगरी,
दर्शन से भर दो उर गगरी,
बन जाये भव्य मंदिर सरयू तट पर,
बाट जोह रही आँखे हृदय के घट पर,
भक्ति भाव तुम्हें अर्पित तमाम,
अब दर्शन दे दो श्री राम।

अब दर्शन दे दो श्री राम,
चहुँओर मच रहा है कोहराम।
धरा प्यासी है विरहन सी,
तन में उठती है सिहरन सी,
बढ़ता है नित पापों का भार,
आ जाओ लेकर मनुज अवतार।
बंद हुए सब नैतिक काम,
अब दर्शन दे दो श्रीराम।

अधर मुस्कान से हीन हुए हैं,
रोगी जन क्लांत, दीन हुए हैं,
बुझने लगा है दीपक आस का,
समाप्त हुआ तेल विश्वास का,
चहुँओर गहन है अंधकार,
आ जाओ लेकर मानव अवतार,
करूँ तुम्हारी भक्ति निष्काम
अब दर्शन दे दो श्रीराम।


कहाँ है अब कोई मर्यादा,
 उच्श्रृंखलता का सर्वत्र लबादा,
मासूमों का चीर हरण है,
सद्गुणों का हो रहा क्षरण है,
इस अन्याय का करो प्रतिकार,
आ जाओ लेकर मानव अवतार,
 दृग खोजें हैं चारों धाम,
अब दर्शन दे दो श्रीराम।

प्रीति चौधरी "मनोरमा"
जनपद बुलन्दशहर
उत्तरप्रदेश
मौलिक एवं अप्रकाशित

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...