श्रीमती गायत्री ठाकुर "सक्षम"
नरसिंहपुर,मध्यप्रदेश
शीर्षक-* शिलान्यास *
विधा - पिरामिड
* शिलान्यास*
आज
शिलान्यास है
श्रीराम मंदिर का।
प्रतीक
संस्कृति तथा
राष्ट्रीय स्वाभिमान का।
आस्था
और विश्वास
करोड़ों लोगों का ।
प्रेम
सद्भाव सहित
सामाजिक भाव का।
विराजेंगे
भगवान राम
अपने दरबार में।
खुशियां
मनाएंगे हम
समूचे भारत में।
सभी
के उल्लास
का पारावार नहीं।
नाचेंगे
गीत गाएंगे
मिलकर सभी लोग।
जीत
हो गई
जय श्रीराम की ।
श्रीमती गायत्री ठाकुर "सक्षम"
No comments:
Post a Comment