Wednesday, August 5, 2020

राजनांदगांव से पदमा साहू की रचना- अयोध्या धाम

कविता,,,, अयोध्या धाम( छंद मुक्त)
रचनाकार श्रीमती पदमा साहू 
खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़


राम नाम  गूंजेगी चहुँ  दिशा,
रोशन हो जायेगी दियों से निशा,
ऐतिहासिक पल होगा भारत का,
राममय होगी आयोध्या की दिशा- दिशा।

आजभारतवासी घर-घर दीप जलाएंगे,
5अगस्त 2020 को भव्य दिवाली मनाएंगे,
रामलला की जन्म भूमि आयोध्या धाम,
दीप जला पिताम्बरी ध्वजा लहराएंगे।

सरयू के तट पर होगा भव्य मन्दिर का निर्माण,
कलयुग मे फिर नया त्रेता युग का होगा निर्माण,
भाद्रपद कृष्ण दूज को दिवाली मनायेगा,
वर्षों की सपनो का आज होगा पुनर्निर्माण ।

जन-जन के हृदय में बसा राम नाम,
राम भक्ति  में सराबोर अयोध्या धाम,
वर्षों का सपना होगा आज  साकार
राम जन्मभूमि बनेगा अयोध्या भव्य धाम।



श्रीमती पद्मा साहू शिक्षिका 
खैरागढ़ जिला राजनांदगाव छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...