Tuesday, August 18, 2020

कोरबा से गोमती सिंह की रचना- ख्वाहिशें

रचनाकार का नाम गोमती सिंह 
जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ 
विधा- अधूरी ख्वाहिश पर छंद मुक्त कविता 
शीर्षक-" ख्वाहिशें "
प्रस्तुत है कविता--
मेरी भी इक ख्वाहिश थी कि 
मेरा भी एक घर होगा 
मेरे घर के आँगन में 
फूलों भरा चमन होगा।

लेकिन रब को ये मंजूर कहाँ,
सब को सब कुछ दे जाना 
मेरी आँखें लबरेज़ यहाँ 
किसलिए कोई पूछ न जाना 
शायद रब की इच्छा थी अधूरी ख्वाहिश लेकर जीना । 
मेरी भी तमन्ना थी 
मेरे भी कल पर होंगे 
मुझमें ही सामर्थ्य नही था,
आसमान में उड़ पाती 
या ईश्वर की ही इच्छा थी,
अधूरी ख्वाहिश लेकर जीना ।

3 comments:

  1. बहुत सुंदर गोमती , बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ����

    ReplyDelete
  2. शीर्षक के अनुरूप बहुत सुंदर रचना 👌

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...