श्रीमती पद्मा साहू खैरागढ़
जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
*कविता,,, देश हमारा स्वर्ग से* *सुंदर*
देश हमारा स्वर्ग से सुंदर ,
विश्व सिरमौर बन रहा ।
भारत की अतुल्य शक्ति को,
विश्व सारा सलाम कर रहा ।।
देश के वीर बलिदानों को,
आजादी का पर्व याद कर रहा।
डरेंगे न झुकेंगे, न पीठ दिखाएंगे,
सैनिकों का हौसला सदा बुलंद रहा।।
दुश्मनों को सीमाओं पर मात दे,
राष्ट्र का जय गान कर रहा ।
सियाचिन की बर्फीली वादियों में,
फतेह का तिरंगा फहरा रहा ।।
हर हिंदुस्तानियों का अल्फाज,
अभिनंदन का अभिनंदन कर रहा।
विपदाओं को सहर्ष स्वीकार कर,
देश हमारा आत्मनिर्भर बन रहा ।
स्वरचित
श्रीमती पद्मा साहू खैरागढ़
जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment