Saturday, August 8, 2020

रायगढ़ से गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न" की रचना- जीवन की दोपहर

रचनाकार- गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विषय-जीवन की दोपहर
विधा- वक्रोक्ति श्लेष अलंकार
शीर्षक- *प्रेम प्रसंग*
**************************
निकले थे सफर में
मंजिल की तलाश थी,
रुकावटों का खेल ऐसा
भूख थी न प्यास थी ।

रुके चौराहों पर तो
हर दरवाजा बंद मिला,
कह दो मेरी न खबर थी
न आहट न अहसास थी ।।

ठोकरें ही मिलीं
दरवाजे की ठोकर सी,
पर तुम्हारा बेअदबी से
 मुंह फेरना खास थी ।

जिल्लत भरी जिंदगी मेरे पास थी,
मैं भिखारी न सही
पर छुट्टे चिल्हर सी
तुम्हारी उपहास थी ।।

मैं हूं कोई कीट पतंगा
क्या मेरा आवास,
प्रवास तुम्हारा ही
हुआ देख मेरा उल्लास ।

रोने को रूमाल नहीं
तो ला वही कपास दे,
तिनका तिनका ना जोड़
दिल का वही कारावास दे ।।

व्याख्या-
यहां नायक नायिका के प्रेम प्रसंग का वर्णन है, जिसमें नायिका के न होने का एहसास नायक को ग्लानि से भरा हुआ क्षुब्ध कर रहा है और वह स्वयं से ही बातें कर रहा है ।
जैसे-प्रथम पद में मंजिल की तलाश के लिए समर्पण चाहिए, परंतु मंजिल को छोड़ रुकावटों में ही उसका समर्पण दिख रहा है।
**************************
गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...