Saturday, August 29, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- निंदा

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विषय-निंदा (भ्रांतिमान अलंकार)
विधा-मुक्त छंद काव्य
शीर्षक-पर-निंदा

ईर्ष्या से उपजता निंदा
पर निंदा कर सुकून की
नींद सोता  रहता निंदक
जान नही पाता है वो
धूमिल अपना करता चरित्र

निंदक सोचता कर, पर निंदा
उसकी कही सब मानते
पर निंदा उसी की होती है जग में
जो दूसरों का भला सोचते

निंदा में भी रस है
जो आनंद है पहुंचाता
इस जैसा आनंद निंदक
और कहीं ना पाता

निंदा स्वभाव को निर्मल करे
निंदक होता कलुषित
जिसकी निंदा हो उसका नही
निंदक का होता दूषित।

1 comment:

  1. निंदक नियरे राखिये ,आँगन कुटी छबाय , बिनु पानी बिनु साबना ,निर्मल करे सुहाय

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...