Thursday, August 13, 2020

रायगढ़ से गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न" की रचना- मनमीत

रचनाकार-गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा- असम अलंकार
विषय-  मित्रता
शीर्षक - "मनमीत"
*************************
मीत मनमीत इक संगीत है,
जीवन सुहद राह पर व्यतीत है ।
कान्हा दौड़ आए द्वार तक,
अकिंचन सुदामा बुरा कहाॅं अतीत है ?
मीत मनमीत इक संगीत है.(१)

संगम त्रिवेणी का वह निर्मल जल,
नीत नाद निरंतर करते कल-कल।
गंगा धरती का प्रेम मिलन,
निश्छल भाव हो पल पल हर पल ।।
नीत नाद निरंतर करते कल-कल.(२)

बालपन का वह स्वर्णिम आज्ञा सविनय,
अर्पण समर्पण था वह प्रथम परिनय ।
खलनायक होत नायक जब,
जीवन कल्पित है कल्पनातीत अभिनय ।।
बालपन का वह स्वर्णिम परिनय.(३)

समर अमर है मृत्यु अनंता,
राम रावण निज में ही राम सा न कोई भगवंता ।
भाव अभाव की कैसी मनुष्यता,
बिन संकल्प विकल्प के हम मनुहंता ।।
समर अमर है मृत्यु अनंता..(४)

जीवन एक अध्याय है यहॉं न कोई पर्याय है,
सुख-दुख बिन समता के न्याय नहीं अन्याय है ।
सदा समय न कोई साथ देगा,
खुद मीत हो मनमीत हो रिश्तों का क्या अभिप्राय है ।।
जीवन एक अध्याय है यहॉं न कोई पर्याय है.(५)

*************************
गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न" 
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...