स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़
शीर्षक -"मेरा सुंदर गांव"(वीप्सा अलंकार)
विधा- छंदमुक्त कविता
*********************
गांव- गांव में भारत बसा
विकास होना चाहिए सदा
ग्रामीण विकास मंत्रालय
नई- नई योजनाएं लाया
गांव-गांव को आगे बढ़ाया
मनरेगा ने काम दिया
दो -दो रुपये में अन्न देकर
अंत्योदय ने पोषण किया
खेत खलियान हरे - हरे
दिया ऋण किसान बढ़े।
कुटीर ज्योति कार्यक्रम बना
कुटीर उद्योग धंधा लगाकर
युवाओं को आत्मनिर्भर बना
घर - घर रोजगार दिया
ग्राम औद्योगिक विकास हुआ।
सड़क- सड़क बनते गये
गांव- गांव शहर से जुड़ गये
सड़क योजना कार्यक्रम से
आवागमन के साधन दौड़े
गांव- गांव का विकास गढ़े।
मोदी ने अभियान चलाया
स्वच्छ भारत मिशन लाया
गांव का बाट-बाट,घाट-घाट
हर गली - गली साफ हुआ
पुष्पा ने सुंदर गांव पा लिया ।
No comments:
Post a Comment