Thursday, August 6, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- सफाई

*रचनाकार-एच-एस-अरमो"अरमान "
निवास:-बैरन-बाज़ार,रायपुर ।
जिला--रायपुर ,छत्तीसगढ़     ।
विधा-छ्न्द-मुक्त ,कविता (विप्सा 
         अलंकार)
शीर्षक-- "" सफाई ""     ।
==$$$$$===$$$$$===$$$==
             ___________
{•}<>●••|||•सफाई |||•••●<>{•}
              ~°~°~°~°~
मेरा भारत महान्  ---
और उसके,गाँव की,बोलती जुबानी,
गाँव तरस रहा, पानी-पानी,
सूखे,ताल-तलैया व नदी-नाले ,
कमलदल-सूखे- - -
व्याकुल हुये,पशु -पक्षी सारे ,
हुयी,गाँव में,बीमारी,लाचारी व बेकारी,
गाँव से,होने लगी,लोगों की,भारी 
 "सफाई " ।01।

जब गाँवों में, पानी-पानी हुआ,
गाँवों में,गन्दगी का,सैलाब हुआ,
फसलों का भी,भरपूर नुकसान हुआ,
फिर,कहीं भी,दिखी नहीं "सफाई "
और गाँव का,बुरा हाल हुआ ।02।

जब गाँवों में---
पानी की,सुविधाएँ आसान हुयी ,
कुँए बने ,नलकूप भी खुदे ---
लगे,हर गाँव व मुहल्ले--मुहल्ले,
उसकी सुविधाएँ तो उठाये,
गाँवों में सबने भरपूर ।

महिलाओं की- --
पानी भरने की,हुयी परेशानी दूर,
उनके काम का बोझ भी,
हुआ हल्काऔर सुखचैन मिला भरपूर,
पर,किसी ने भी, दिल से---
कुँए,नलकूप व नाली की,
"सफाई" का नाम न लिया ।03।

पहली-पहली बार,बरसात में,
जब मैं अपने गाँव गया घूमने,
गन्दगी,कूड़े के ढेर व खाद के गड्ढों ने ,
अपनी,तीखी-तेज बदबूदार गंद से,
मेरा, पुरज़ोर स्वागत-सत्कार किया ।

गाँवों में,इस मौसम में---
फैली महामारी,हैजा व मलेरिया की,
सुविधाएँ न थी,उनके ईलाज की,
शिक्षा की अभी भी,देखी मैंने कमी।4।

आओ,हम-सब मिलकर,करें "सफाई"
ऐसा सुव्यवस्थित पक्का हल निकाले,
स्वास्थ्य व शिक्षा की जनचेतना जगावे
ताकि,गाँव की"सफाई"के साथ-साथ में 
हो ,उनके तन-मन की भी, "सफाई"
तभी ला पायेगें उनके---
इरादों और विश्वासों में,स्थाई"सफाई"
।05।
"राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान"हो सफल।
<•><•><•><•><•><•><•><•><•>
व्याख्या:--उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि "सफाई"का प्रयोग विभिन्न आयामों में किया गया है ।
**स्वरचित प्रस्तुति-एच-एस-अरमो 
                            "अरमान "

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...