रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा-छंद मुक्त कविता
विषय-ग्रामोदय पर आधारित(विप्सा अलंकार)
शीर्षक- गांव को आगे बढ़ाना है
सरकार ने ठाना है, गांव-गांव को सजना है
नई-नई योजनाओं से गांव का सौंदर्य बढ़ाना है।
आँगन बाड़ी की सजग,चक-मक योजना और
स्कूल तुम्हारे द्वार से बचपन को संवारना है।
मनरेगा योजना से एक -एक को जोड़कर
बेरोजगारी और गरीबी को मिटाना है।
प्रधानमंत्री मंत्री सड़क योजना से,सड़क-सड़क
को जोड़कर गांव से शहर की दूरी मिटाना है।
महात्मा गांधी रोजगार योजना से युवा-युवा का
भविष्य सजा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
नल -जल योजना से,घर-घर स्वच्छ जल पहुंचा
नित-नित बीमारियों से गांव को बचाना है।
स्वच्छ भारत अभियान चला,मानव-मानव को
स्वच्छता का पाठ पढ़ा उन्हें जागरूक बनाना है ।
माटी-माटी की पहचान बता,खेती के उन्नत साधन
दिला फसल के उत्पादन को और बढ़ाना है।
गांव -गांव में हमारा हिंदुस्तान है बसता वहाँ
स्कूल ,अस्पताल बनाकर उसे साधन सम्पन्न बनाना है।
सरकार ने ठाना है, गांव-गांव को सजाना है
नई-नई योजनाओं से गांव का सौंदर्य बढाना है।।
No comments:
Post a Comment