रायगढ़, छत्तीसगढ़
विषय-याद
विधा- छंद मुक्त कविता
यादें
लोग याद करके आँसू बहाते हैं
हम याद करके खुश होते हैं
यूँ तोहमत ना लगाओ हमपर
कि हम अपनों को भूल जाते हैं
ये और बात है कि हम लोगों को
पहचानने में धोखा खा जाते हैं
जब भी हम अकेले होते हैं
तुम्हें अपने करीब पाते हैं
अपना हर गम बता देते हैं
और मुस्कुरा लेते हैं
जब अपने बिछड़ जाते हैं
तो यादें अपने हो जाते हैं।
👌
ReplyDelete