Tuesday, August 18, 2020

बिलासपुर से लक्ष्मण प्रसाद साहू की रचना- अधूरी ख्वाहिशें

नाम -लक्ष्मण प्रसाद साहू 
जिला -बिलासपुर (छ.ग. )
शीर्षक -अधूरी ख्वाहिशें 
विधा -छंदमुक्त 

मानव की रचना अद्भुत समन्वय, 
ख़ुद ही मीलों  बिना रुके चलना है l
मन की अपनी नित कथा व्यथा  है, 
अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना है ll

वैसे तो सब कुछ होता ही जाता है, 
हर मन दिल अपना कुछ रखता है l
संस्कारों के तारों में सुलझे सक्षम, 
अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना है ll

सब के निज रास्ते बुलाते अनवरत, 
पाने चलते राही आगे नत मस्तक l
तनिक सी आहट विस्मित करता, 
अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना है ll

बस एक सपना सबका सुन्दर मान, 
मानवता पल्लवित पुष्पित हो सदा l
सब सुख दुख के सहभागी बनेंगे, 
अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना है ll

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...