Monday, August 3, 2020

जशपुर ,छत्तीसगढ़ से कवि पुष्पेंद्र शुक्ला"पुष्पराज" जी की कविता-रक्षाबंधन

नाम- पुष्पेन्द्र शुक्ला "पुष्पराज"
जिला- जशपुर छत्तीसगढ़
विधा- गीत
शीर्षक- रक्षाबंधन

*गीत*
स्नेह का बंधन है ये,
नाम है रक्षाबंधन--२
रिश्तों में प्यार छुपा है,
पर्व है रक्षाबंधन--२।।

भाई के कलाई पे राखी,माथे पे चंदन है,
बहनों का प्यार देखो, जैसे कोई कुंदन है।--२
रक्षा की जो खाई कसमें---
बताती ये रक्षाबंधन,,,, स्नेह का--

सब कुछ लूटा दूं मैं, तेरे प्यार पे बहना,
जिंदगी भर यूं ही, रिश्ते निभाते रहना,,--२
सबसे पावन ये नाता,
भाई-बहनों का बंधन,,,, स्नेह का--

जब तक रहेंगे, आसमां में तारे,
चंदा तू बन के भैया,हरना दुःख हमारे।--२
कामना यही,करती बहना,
जीवन में न हो रूदन,,,,

स्नेह का बंधन है ये,
नाम है रक्षाबंधन-२
रिश्तों में प्यार छुपा है,
पर्व है रक्षाबंधन--२।।

      पुष्पेन्द्र शुक्ला "पुष्पराज"
        जशपुर छत्तीसगढ़

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...