जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
आओ मिलकर प्रकृति
संरक्षण दिवस मनाएं।
पेड़ों को रक्षा का सूत्र
हम आज पहनाएं।
राखी हो या जन्मदिन
हम इस तरह मनाए,
उपहार में एक पेड़
दे नया कर जाएं।
आओ ऐसा अभियान
मिलकर हम चलाएं,
कब्र के बजाय पेड़ ही
हम सब लगाएं।
मर कर भी कोई अमर
व्यक्तित्व हो जाए।
पेड़ परोपकार का मिशाल
बन सेवा भाव जगाये।
पर्यावरण संरक्षण का
संकल्प आज दुहरायें।
पेड़ों को रक्षा का सूत्र
आज हम पहनाएं।
मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
_________________________
No comments:
Post a Comment