Friday, July 17, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना:- एकादश होने तक

साहित्य कार का नाम-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-एकादश होने तक
विधा-कविता (मुक्त छंद)

मुश्किल दिनों में 
शिक्षा को मशाल
बना और फिर
चल अंधेरी 
रात में जगनू
की तरह 
सबेरा होने तक।

आत्म विश्वास
की नाव पर
 सवार होकर
धीरज रख
सीपी निकाल
ही लोगे 
बलखाती
लहरों के बीच।

जिन पायल की
छम-छम को
कभी संगीत
बनाया तुमने,
उसे मल्हार बना
संघर्ष के गीत
गाने को।

गर्दिश के तारे भी
राह दिखायेंगे
आओ मांगों 
टूटते तारों से
हौसला कि
जोड़ सको
एक और एक
 को एकादश 
होने तक।।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर, छग

___________________________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...