Monday, July 20, 2020

बालोद से शैलेन्द्र चेलक की रचना- हरियाली

रचनाकार - शैलेन्द्र चेलक
पता - पेंडरवानी, बालोद , छ. ग.
शीर्षक - बाहर हरियाली पर दिल खाली 
विधा -  कविता (मुक्त छंद )
--------------------------------------- 
बाहर हरियाली पर दिल खाली

आज हरेली त्यौहार है ,
सावन की मस्त बयार है ,
चारों ओर हरियाली है ,
फिर भी मेरा मन खाली है ,

चिड़ियां चहक रही पेड़ों पर,
महक रही बगिया सारी ,
मेरी चिड़िया , मुझे छोड़ चली है ,
किसी के मद की हो सवारी ,

मन झुरमुट में घिर पड़ा है ,
फिर आत्म रक्षा को क्यो अड़ा है?
मिलन के अवसर में बिछड़े हैं ,
अपनों को नित -नित तड़पे हैं ,

मान नही , सम्मान नही ,
झूठा कोई अभिमान नही ,
पग -पग ठेंस लगा दिल को ,
पर कैसे ? कहूं स्वाभिमान नही,

बाहर प्रकृति की अठखेलियां है,
भीतर जलती समाधि है ,
पूरा दिखता तन मेरा ,
मन से उतना ही आधी है ,

खाली - खाली घर मेरा है ,
कोने पर पड़ा खिलौना है ,
चहकते घर आंगन मेरा ,
अब सुना पड़ा बिछौना है ,

सब कुछ होकर कुछ नही ,
बेवजह कलंक जो काली है,
भीतर घुप्प अंधेरा मेरा ,
बाहर देखो हरियाली है ,

आँखे नही रोती तो क्या ?
अंतस तो हरपल रोता है ,
उनके होने की आहट-भ्रम में ,
 सुख - चैन जो खोता है ,

जुबां की कड़वी बोली से ,
रिश्ते ,नाची बजे जग में ताली है ,
भीतर घुप्प अंधेरा मेरा ,
बाहर देखो हरियाली है ,

       - - शैलेन्द्र चेलक - -
पेंडरवानी ,बालोद ,छत्तीसगढ़

7 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...