Saturday, July 4, 2020

कांकेर से -मीरा आर्ची चौहान की रचना- अंधविश्वास की बेड़ियाँ

कवयित्री-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-अंधविश्वास की बेड़ियां

काट डालो तुम अंध विश्वास
की जकड़ी हुई बेड़ियां,
कुप्रथाओं के जाल में 
फंसे समाज के लोगों को,
आह्वान है मेरा सुन ले,
अंतर्मन की वेदना को।

बेटा कुल का संचालक है
और बेटी है  पराया धन
इस धारणा ने लिंग भेद
को जन्म दिया समाज में
दुष्प्रथाओं के  भंवर को।

बलिप्रथा ने निहत्थे मूक 
  मासूम जीवों को  सताया
 और  बेरहमी से जान लिए।
छुआछूत और भूत प्रेत ने
संस्कृति को त्रास दिए।

टोना- टोटका के चक्कर में,
प्रगति का रथ रुका रहा,
अज्ञानता और अशिक्षा से
झाड़- फूंक ने मानवता को
तार -तारकर प्राण लिया ।

आओ मिलकर आज प्रण लें,
तिमिर को दूर भगायेंगे,
शिक्षा का एक दीप जलाकर,
अंधविश्वास भगायेंगे और
नया बिहान हम लायेंगे।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर, छग
-------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...